मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
भीलवाड़ा

विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी

L

Lokjeewan Daily

07 अक्टूबर 2026, 01:41 PM 2 मिनट में पढ़ें

विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी

भीलवाड़ा लोकजीवन।  विधायक अशोक कुमार कोठारी की अनुशंषा पर नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा द्वारा शहर में विभिन्न विकास कार्य करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर विकास न्यास द्वारा इन कार्यों के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इन विकास कार्यों की कुल अनुमानित लागत करीब 4.04 करोड़ रुपये है। निविदा में शामिल प्रमुख कार्यों में स्कैनिंग लोकल सर्वर के लिए 5केवी का यू पी एस लगाने पर 2.58 लाख , तथा न्यास की योजना पंचवटी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट संबंधी कार्य पर 3.33लाख, बेटी गौरव पार्क का वार्षिक रख-रखाव एवं सुरक्षा पर 4.17 लाख , पंचवटी क्षेत्र में पार्क में पोल एवं एलईडी लाइट लगाने का कार्य पर 5.75 लाख , शिवाजी पार्क का वार्षिक रख-रखाव पर एवं सुरक्षा पर 7 लाख , किशनावतो  की खेड़ी में सामुदायिक भवन  हॉल, शौचालय और स्नानघर निर्माण पर 10लाख रुपए,नेहरू विहार योजना के सेक्टर-18 पार्क का विकास तथा अन्य जनसुविधा से जुड़े कार्य  पर 49.37 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही रेलवे अंडरपास चित्तौड़ रोड से कुंभा सर्किल, आजाद नगर स्कीम तक सडक़ के नवीनीकरण पर 87.51लाख , सिद्धार्थ नगर से 60 फीट रोड को 200 फीट रिंग रोड तक कैनाल के समानांतर सुदृढ़ीकरण पर 99.64 लाख,तथा अजमेर रोड की ओर मास्टर प्लान के अनुसार बीटी सडक़ निर्माण पर 1करोड़ 35 लाख जैसे महत्वपूर्ण सडक़ विकास कार्य भी प्रस्तावित हैं। नगर विकास न्यास की ओर से जारी निविदा में इन 10 कार्यों की अनुमानित लागत 4 करोड़ 4 लाख है, जिनमें सडक़ एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े बड़े कार्य भी सम्मिलित हैं। कार्यों की अवधि 2 माह से 12 माह तक निर्धारित की गई है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें