मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
भीलवाड़ा

कलकीपुरा से गायब दो बच्चों के शव खदान में तैरते मिले, क्षेत्र में पसरा मातम

L

Lokjeewan Daily

06 अक्टूबर 2026, 06:33 PM 1 मिनट में पढ़ें

कलकीपुरा से गायब दो बच्चों के शव खदान में तैरते मिले, क्षेत्र में पसरा मातम

भीलवाड़ा लोकजीवन। कलकीपुराक्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए दो मासूम बच्चों को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। काफी तलाश के बाद मंगलवार को दोनों बच्चों के शव पास ही स्थित एक पानी से भरी खदान में पड़े मिले। घटना का पता चलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच और पुलिस की आशंका के अनुसार, दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को खदान से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि मासूम बच्चे खेलते-खेलते खदान या तालाब तक कैसे पहुंचे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें