मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
भीलवाड़ा

पीथास तेजाजी मेले में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, 121 साल पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन

L

Lokjeewan Daily

06 अक्टूबर 2026, 02:06 PM 2 मिनट में पढ़ें

पीथास तेजाजी मेले में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, 121 साल पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन

भीलवाड़ा लोकजीवन  मांडल तहसील के  पीथास ग्राम में तेजाजी मेला चौक में आयोजित दो दिवसीय वीर तेजाजी का मेला सम्पन्न हुआ। मेले में  तेजाजी के स्थल को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया। रात के समय पूरा तेजाजी चौक रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता नजर आया। पीथास में वीर तेजाजी मेले की परंपरा पिछले 121 वर्षों से चली आ रही है। तेजा दशमी के अवसर पर तेजाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में खिलौने, घरेलू सामान, श्रृंगार सामग्री सहित विभिन्न प्रकार की सजी दुकानें मेले में विशेष रौनक रही। महिलाओं एवं बच्चों की भी बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली। मेले के तहत रविवार रात्रि तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा में अलगोजा एंड पार्टी ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं सोमवार रात्रि ‘एक शाम वीर तेजाजी के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें अंबालाल सालवी एंड पार्टी ने प्रसिद्ध बगड़ावत की शानदार प्रस्तुति दी। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर जमकर झूमे और नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन के लिए जादूगर ने हैरतअंगेज जादुई करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं एक कलाकार ने तलवार की पत्ती को मुंह में निगलने का रोमांचक करतब दिखाया, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। माताजी और तेजाजी महाराज की झाकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।  मेले में पीथास सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें