79वेंं वार्षिक निरंकारी संत समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल
भीलवाड़ा लोकजीवन।संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम आगामी 23 से 26 अक्टूबर तक समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा। संत निरंकारी मंडल शाखा भीलवाड़ा के मुखी इंचार्ज संत ग्यारसी लाल ने बताया कि वार्षिक संत समागम की तैयारियों में देशभर से आए संत-सेवक नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भीलवाड़ा से जुड़े श्रद्धालु भी अपनी क्षमता और समय के अनुसार सेवा कार्यों में सहभागिता निभा रहे हैं। समागम स्थल पर निर्माण कार्य, स्वच्छता, जल व्यवस्था, भोजन सेवा, यातायात व्यवस्था, शामियाना एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य प्रवेश द्वार सहित विभिन्न व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के स्वागत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही हैं। समागम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, भोजन, जल, स्वच्छता, चिकित्सा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। सेवा दलों द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
09 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026