रास्ता पूछने के बहाने महिला से लूट, 3 आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा लोकजीवन। फूलियाकलां थाना पुलिस ने दो महीने पहले हुई लूट की शातिर वारदात का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बकरियां चरा रही एक महिला से रास्ता पूछने के बहाने उनकी नाक से सोने की नथ झपटने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से सोने की नथ और कार जब्त की गई है। 11 अगस्त 2026 को बड़ला निवासी बाली देवी (50) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 11 बजे जब वह बकरियां चरा रही थीं, तभी एक सफेद कार में सवार होकर आए बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी नाक से सोने की नथ (वजन 10 ग्राम, कीमत करीब 1.50 लाख) झपट ली और फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध रेनॉल्ट क्विड कार की पहचान की। इसके आधार पर अजीत जाट (23), मनीष जाट (21) और राकेश जाट (30) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नथ और कार बरामद कर ली गई है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
09 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026