रामलीला के कलाकारों को बांटे पात्र, रिहर्सल शुरू
भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री रामलीला कमेटी की ओर से रविवार को आजाद चौक स्थित कार्यालय में आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंचन को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श कर रूपरेखा तय की गई। इस दौरान कलाकारों का चयन कर उन्हें पात्रों का वितरण किया गया, जिसके बाद कलाकारों ने अपने-अपने पात्रों का पूर्वाभ्यास भी शुरू किया। बैठक में राम की भूमिका के लिए दीपक सोनी, लक्ष्मण के लिए सुमित पाराशर, सीता के लिए किरण छीपा, हनुमान के लिए घनश्याम छीपा, परशुराम के लिए रवि कच्छावा, कौशल्या के लिए माया सालवी, कैकेयी के लिए मंजू पाराशर, रावण के लिए कमल कसारा तथा विभीषण की भूमिका के लिए मोहन चौधरी का चयन किया गया। कमेटी अध्यक्ष मंजू पोखरना ने बताया कि रामलीला से जुडऩे के इच्छुक नए कलाकारों को भी मंच पर अवसर दिया जाएगा। इच्छुक कलाकार कमेटी कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद व्यास से संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस अवसर पर अशोक पोखरना, रामगोपाल सोनी, नंदकिशोर जीनगर, देवेंद्र सिंह राठौड़, गोपाल कसारा, अशोक शर्मा, भैरूलाल सेन, श्रीराम पारीक, अलका त्रिपाठी और जयप्रकाश खटीक सहित कई सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
09 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026