गंगापुर में उग्र हुए व्यापारी: दुकानें बंद रख निकाला जुलूस, उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
- शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग
- पांच दिन पहले आइसक्रीम विक्रेता से हुई थी मारपीट
भीलवाड़ा लोकजीवन। गंगापुर कस्बे में आइसक्रीम विक्रेता के साथ हुई बर्बर मारपीट और लूटपाट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना के विरोध में सोमवार को कस्बे के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान दोपहर 12:00 बजे तक पूर्णतया बंद रखे और सडक़ पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सहाड़ा चौराहे पर एकत्र होकर एक विशाल जुलूस निकाला, जो नारेबाजी करते हुए गंगापुर उपखंड कार्यालय पहुंचा। इसके बाद व्यापारियों ने उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की। जानकारी के अनुसार, गत 23 सितंबर की रात को पीड़ित सम्पत लाल जाट की दुकान पर 20 से 25 लोगों ने धावा बोल दिया था। आरोपियों ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज करते हुए सम्पत लाल के साथ जमकर मारपीट की और दुकान से करीब 5 हजार रुपये की नकदी भी लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में गंगापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।
तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वारदात में शामिल कई आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे हैं। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारी मंडल ने पुलिस प्रशासन के समक्ष वारदात में शामिल शेष सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। पीड़ित व्यापारी सम्पत लाल जाट और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए। वारदात के बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले असमाजिक तत्वों और उनके सहयोगियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा नहीं मिली, तो व्यापारी समुदाय उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
09 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026