जिला प्रमुख सामान्य, 16 में से 8 प्रधान महिलाएं बनेगी - तीन पद ओबीसी, 3 एससी, 2 एसटी के लिए आरक्षित
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर निकाय चुनावों के बाद अब पंचायतीराज चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई है। भीलवाड़ा जिला प्रमुख का पद सामान्य वर्ग के लिए है। इस पद पर किसी भी जाति-वर्ग का निर्वाचित जिला परिषद सदस्य पुरुष या महिला चुनाव लड़ सकेगी। राज्य सरकार के निर्देश पर कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से आरक्षण लॉटरी निकालना शुरू किया गया। जिला परिषद के 45 वार्डों की लॉटरी निकाली गई। 16 पंचायत समितियों के प्रधानों का आरक्षण तय किया गया। इनमें से 3 ओबीसी, 3 एससी, 2 एसटी के लिए आरक्षित किए गए। 50 प्रतिशत यानी 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई। फिर पंचायत समिति वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से काफी जनप्रतिनिधि व पार्टी प्रतिनिधि आए। सरपंच और वार्ड पंच के लिए लॉटरी एक दिन बाद 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में निकाली जाएगी।
कहां-किस वर्ग का बनेगा प्रधान
लॉटरी में कोटड़ी, मांडलगढ़, रायपुर में प्रधान पद अनारक्षित (सामान्य) आया है। इन तीनों स्थानों पर कोई भी निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य प्रधान बन सकेगा। जहाजपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, सुवाणा, मांडल में अनारक्षित महिला प्रधान बनेगी। इसी तरह में फूलिया कलां एससी महिला, शंभूगढ़ में एससी, बिजौलियां में एससी, खजूरी में एसटी महिला, बनेड़ा में एसटी, करेड़ा में ओबीसी महिला, आसींद में ओबीसी तथा हुरड़ा में ओबीसी वर्ग का प्रधान बनेगा।
किस पंचायत समिति में किस वार्ड में क्या आरक्षण
1. आसींद पंचायत समिति (15 वार्ड)
एससी: वार्ड 6, वार्ड 9 (महिला)
एसटी: वार्ड 11
ओबीसी: वार्ड 1, 2, वार्ड 10 (महिला)
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 4, 7, 12, 15, वार्ड 3, 5, 8, 13, 14 (महिला)
2. बनेड़ा पंचायत समिति (17 वार्ड)
एससी: वार्ड 8, 16, वार्ड 1 (महिला)
एसटी: वार्ड 14
ओबीसी: वार्ड 9, 13, वार्ड 12 (महिला)
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 2, 3, 4, 17, वार्ड 5, 6, 7, 10, 11, 15 (महिला)
3. बिजोलियां पंचायत समिति (15 वार्ड)
एससी: वार्ड 6, वार्ड 7 (महिला)
एसटी: वार्ड 2, 4, वार्ड 9 व 10 (महिला)
ओबीसी: वार्ड 15
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 1, 5, 8, 14, वार्ड 3, 11, 12 व 13 (महिला)
4. हुरड़ा पंचायत समिति (17 वार्ड)
एससी: वार्ड 10, 17, वार्ड 9 (महिला)
एसटी: वार्ड 7
ओबीसी: वार्ड 2, 13, वार्ड 5 (महिला)
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 1, 12, 14, 16, वार्ड 3, 4, 6, 8, 11 व 15 (महिला)
5. जहाजपुर पंचायत समिति (17 वार्ड)
एससी: वार्ड 3, 16, वार्ड 10 (महिला)
एसटी: वार्ड 9, 11, वार्ड 12 व 15 (महिला)
ओबीसी: वार्ड 5
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 2, 6, 8, 13, वार्ड 1, 4, 7, 14 व 17 (महिला)
6. करेड़ा पंचायत समिति (17 वार्ड)
एससी: वार्ड 8, 10, वार्ड 11 (महिला)
एसटी: वार्ड 17
ओबीसी: वार्ड 3, 4, वार्ड 6 (महिला)
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 1, 12, 14, 16, वार्ड 2, 5, 7, 9, 13 व 15 (महिला)
7. खजूरी पंचायत समिति (15 वार्ड)
एससी: वार्ड 2, 8, वार्ड 12 (महिला)
एसटी: वार्ड 10, 11, वार्ड 9 (महिला)
ओबीसी: वार्ड 1
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 3, 4, 6, वार्ड 5, 7, 13, 14, 15 (महिला)
8. कोटड़ी पंचायत समिति (27 वार्ड)
एससी: वार्ड 2, 22, 26, वार्ड 9 व 23 (महिला)
एसटी: वार्ड 4, वार्ड 5 (महिला)
ओबीसी: वार्ड 6, 17, 27, वार्ड 16 व 20 (महिला)
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 1, 3, 8, 10, 11, 13, 19, वार्ड 7, 12, 14, 15, 18, 21, 24 व 25 (महिला)
9. मांडल पंचायत समिति (21 वार्ड)
एससी: वार्ड 3, 4, वार्ड 12 (महिला)
एसटी: वार्ड 11
ओबीसी: वार्ड 6, 9, वार्ड 8 व 21 (महिला)
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 1, 2, 5, 14, 17, 19, वार्ड 7, 10, 13, 15, 16, 18 व 20 (महिला)
10. मांडलगढ़ पंचायत समिति (21 वार्ड)
एससी: वार्ड 4, 9, वार्ड 2 व 20 (महिला)
एसटी: वार्ड 18, वार्ड 17 (महिला)
ओबीसी: वार्ड 14, 15, वार्ड 10 व 13 (महिला)
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 5, 7, 8, 11, 12, 19, वार्ड 1, 3, 6, 16 व 21 (महिला)
11. फूलिया कलां पंचायत समिति (15 वार्ड)
एससी: वार्ड 9, 12, वार्ड 8 (महिला)
एसटी: वार्ड 15
ओबीसी: वार्ड 2, 3, वार्ड 11 (महिला)
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 4, 13, 14, वार्ड 1, 5, 6, 7 व 10 (महिला)
12. रायपुर पंचायत समिति (15 वार्ड)
एससी: वार्ड 14, वार्ड 4 (महिला)
एसटी: वार्ड 7
ओबीसी: वार्ड 1, 9, वार्ड 2 (महिला)
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 8, 10, 11, 15, वार्ड 3, 5, 6, 12 व 13 (महिला)
13. सहाड़ा पंचायत समिति (19 वार्ड)
एससी: वार्ड 1, 15, वार्ड 10 (महिला)
एसटी: वार्ड 8
ओबीसी: वार्ड 7, 17, वार्ड 4 (महिला)
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 9, 11, 16, 18, 19, वार्ड 2, 3, 5, 6, 12, 13 व 14 (महिला)
14. शाहपुरा पंचायत समिति (15 वार्ड)
एससी: वार्ड 2, 9, वार्ड 6 (महिला)
एसटी: वार्ड 4, वार्ड 10 (महिला)
ओबीसी: वार्ड 3, वार्ड 15 (महिला)
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 5, 7, 11, 12, वार्ड 1, 8, 13 व14 (महिला)
15. शंभूगढ़ पंचायत समिति (15 वार्ड)
एससी: वार्ड 4, 7, वार्ड 1 (महिला)
एसटी: वार्ड 9, वार्ड 6 (महिला)
ओबीसी: वार्ड 10, वार्ड 14 (महिला)
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 2, 3, 8, 11, वार्ड 5, 12, 13 व 15 (महिला)
16. पंचायत समिति सुवाणा (27 वार्ड)
एससी: वार्ड 1, 12, 26, वार्ड 7 व 15 (महिला)
एसटी: वार्ड 11
ओबीसी: वार्ड 10, 21, 24, वार्ड 19 व 22 (महिला)
अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 4, 9, 13, 17, 18, 23, 27, वार्ड 2, 3, 5, 6, 8, 14, 16, 20 व 25 (महिला)
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
09 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026