अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ ने रिलीज से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने 'मोस्ट पीपल मोशन-कैप्चर्ड इन रियल-टाइम' के लिए आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है।
एक सिंगल सेशन के दौरान एक साथ 37 कलाकारों के मोशन को रियल-टाइम में ट्रैक और कैप्चर किया गया। इस रिकॉर्ड प्रक्रिया में 4 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग कलाकार तक शामिल थे।
इस बड़े पैमाने के सेटअप को तैयार करने के लिए मेकर्स ने लॉस एंजिल्स से आधुनिक तकनीक और उपकरण मंगवाकर भारत में अपना बेस तैयार किया था।
फिल्म के मोशन कैप्चर सेशन को पूरा करने के लिए 92 ऑप्टिकल मोशन-कैप्चर कैमरों का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही रियल-टाइम अनरियल विजुअलाइजेशन, फेसियल कैप्चर और एडवांस नेटवर्क सिस्टम को एक साथ सिंक किया गया था।
सन पिक्चर्स के वीडियो में मोशन कैप्चर टेक्निकल डायरेक्टर ब्रायन रौश ने बताया कि लोग समझते हैं कि सिर्फ एक बटन दबाने से एनीमेशन मिल जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। वहीं सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु ने बताया कि फिल्म में कई मोशन-कैप्चर कैरेक्टर हैं, जिनके बीच आपस में काफी एक्शन और इंटरेक्शन देखने को मिलेगा।
और भी मनोरंजन की खबरें
और देखें
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जल्द ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक एपिसोड में नजर आएंगी
08 अक्टूबर 2026
बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी पत्नी रकुल संग जयपुर पहुंचे
08 अक्टूबर 2026
कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे
07 अक्टूबर 2026
सलमान खान की मातृभूमि को सरकार से NOC:CBFC की मंजूरी बाकी
03 अक्टूबर 2026
बिग बॉस-20' में इमोशनल हुईं माही विज, बोलीं-मैरी कॉम से कोई दुश्मनी नहीं
02 अक्टूबर 2026
*इंडिया के टॉप 1%: "शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था": शादी या सिंगल रहने की चर्चा पर अनिल कपूर ने कही दिल की बात*
01 अक्टूबर 2026