मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी पत्नी रकुल संग जयपुर पहुंचे

L

Lokjeewan Daily

08 अक्टूबर 2026, 05:04 PM 1 मिनट में पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी पत्नी रकुल संग जयपुर पहुंचे

बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी, उनकी पत्नी रकुल प्रीत सिंह और फिल्म निर्माता दीपशिखा देशमुख गुरुवार को जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट से तीनों कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाहर निकले।

एयरपोर्ट के बाहर इनका वीडियो बना रहे लोगों को सिक्योरिटी गार्ड्स ने दूर किया। सुरक्षाकर्मियों ने कैमरे के सामने हाथ लगाकर मोबाइल से वीडियो बनाने से भी रोका।

एयरपोर्ट से तीनों सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि जैकी का अपनी पत्नी और एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह का बर्थडे राजस्थान में मनाने का प्लान किया है, इसके लिए फैमिली एक साथ यहां पहुंची है। रकुल का 10 अक्टूबर को बर्थडे है।

जैकी भगनानी फिल्म निर्माता वाशु भगनानी के बेटे हैं और अभिनय के साथ फिल्म निर्माण में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने 2009 में फिल्म ‘कल किसने देखा’ से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में शुरुआत की। इसके बाद वे ‘एफ.ए.एल.टी.यू.’, ‘अजब गजब लव’, ‘रंगरेज’, ‘यंगिस्तान’, ‘वेलकम 2 कराची’ और ‘मित्रों’ जैसी फिल्मों में नजर आए। अभिनय के बाद जैकी ने फिल्म निर्माण में ज्यादा सक्रियता दिखाई।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी मनोरंजन की खबरें

और देखें