मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित
जयपुर, । मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शनिवार को शासन सचिवालय में अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड के निदेशक मंडल की 39वीं बैठक आयोजित हुई। यह कंपनी राजस्थान सरकार और अडानी समूह का संयुक्त उपक्रम है।
बैठक में सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा नीतियों से जुड़े प्रावधानों, भूमि संबंधी विषयों और कंपनी के वार्षिक लेखों पर विचार-विमर्श किया गया। कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व नीति तथा वित्तीय वर्ष 2026–27 में इसके अंतर्गत प्रस्तावित व्यय सहित कार्यसूची के अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता तथा संयुक्त शासन सचिव, वित्त देवेंद्र अरोड़ा उपस्थित रहे।
अडानी समूह की ओर से अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संयुक्त उपक्रम के निदेशक आशीष खन्ना तथा कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख एवं निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बैठक में भाग लिया।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
शिवशक्ति रियलहोम के प्रमोटर संजीव सांघी, राजीव सांघी और ओम सांघी डिफॉल्टर घोषित
08 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देवास परियोजना के तृतीय और चतुर्थ चरण के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी
08 अक्टूबर 2026
पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
07 अक्टूबर 2026
जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रमुख शासन सचिव
07 अक्टूबर 2026
राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह : 438 महिला कॉन्स्टेबल ने ली देश और जनसेवा की शपथ
05 अक्टूबर 2026
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का भरतपुर दौरा, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का किया भ्रमण
05 अक्टूबर 2026