मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
राजस्थान

राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की घोषणा

L

Lokjeewan Daily

03 अक्टूबर 2026, 05:32 PM 2 मिनट में पढ़ें

राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की घोषणा

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने संविधान के अनुच्छेद 243K और राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 की धारा 17(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावों के चरणवार एवं तिथिवाड़ विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग इस बार 'एक राज्य एक चुनाव' (One State One Election) की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख आंकड़े और स्वरूप
जिलों और संस्थाओं की स्थिति: नए परिसीमन और पुनर्गठन के बाद राज्य में कुल 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समितियां और 14,403 ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आ चुकी हैं।
कुल मतदाता: चुनाव में कुल 4,03,07,308 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे (जिसमें 2,08,87,351 पुरुष, 1,94,19,789 महिलाएं और 168 थर्ड जेंडर शामिल हैं)।

मतदान केंद्र: शांतिपूर्ण मतदान के लिए कुल 45,384 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
(नोट: जिला परिषद बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा तथा इनमें सम्मिलित 30 पंचायत समितियों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूर्ण होगा, इसलिए वहां के चुनाव कार्यक्रमों की तिथियों की घोषणा पृथक से की जाएगी।

चुनाव के चार चरणों का तिथिवार विस्तृत कार्यक्रम -राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न जिलों को चार चरणों में विभाजित कर मतदान संपन्न कराया जा रहा है। प्रत्येक चरण का पूरा शेड्यूल नीचे दिया गया है: 1. प्रथम चरण
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों हेतु लोकसूचना जारी व नामांकन अंतिम तिथि: 08 अक्टूबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 (अपराह्न 3:00 बजे तक)
नामांकनों की संवीक्षा (जांच): 14 अक्टूबर 2026
नाम वापसी और चुनाव प्रतीकों का आवंटन: 15 अक्टूबर 2026
पंच/सरपंच पद हेतु नामांकन प्रक्रिया: 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026
मतदान की तिथि (जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य): 23 अक्टूबर 2026 (प्रातः 7:00 से सायं 6:00 बजे तक)
मतदान की तिथि (पंच/सरपंच पद हेतु): 25 अक्टूबर 2026 (प्रातः 7:00 से सायं 6:00 बजे तक)
मतगणना (पंच/सरपंच): 25 अक्टूबर 2026 (मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात ग्राम पंचायत मुख्यालय पर)

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें