मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
जयपुर

राजस्थान यूनिवर्सिटी में 14वीं रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज

L

Lokjeewan Daily

03 अक्टूबर 2026, 05:45 PM 2 मिनट में पढ़ें

 राजस्थान यूनिवर्सिटी में 14वीं रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज

जयपुर । राजस्थान यूनिवर्सिटी में 14वीं रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्थान यूनिवर्सिटी के मानविकी सभागार में हुआ। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विजय बिश्नोई और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शिरकत की । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों की 50 से ज्यादा टीमें हिस्सा ले रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में दो प्रारंभिक राउंड के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। मूट कोर्ट प्रतियोगिता में शामिल होने पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लॉ स्टूडेंट्स को कोर्ट की वास्तविक कार्यवाही को समझने और बहस करने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। इससे छात्रों को यह सीखने का मौका मिलता है कि कोर्ट में किस तरह आर्ग्यूमेंट करना है और पूरी प्रक्रिया किस तरह चलती है।
वही पंचायती राज चुनाव को लेकर दिया कुमारी ने कहा कि जिस तरह निकाय चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा और बड़े अंतर से जीत मिली, उसी तरह पंचायती राज चुनाव में भी अच्छे नतीजे आएंगे ।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें