मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
जयपुर

जयपुर में नकली घी की पैकिंग का खुलासा, गोदाम से 61,600 कार्टन-पाउच बरामद

L

Lokjeewan Daily

30 सितम्बर 2026, 01:00 PM 2 मिनट में पढ़ें

जयपुर में नकली घी की पैकिंग का खुलासा,  गोदाम से 61,600 कार्टन-पाउच बरामद

जयपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयपुर कमिश्नरेट की CST और झोटवाड़ा थाना पुलिस ने नकली घी की पैकिंग तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने मंगलवार को झोटवाड़ा के फैक्ट्री एरिया स्थित एक गोदाम पर दबिश देकर सरस, लोट्स, महान और कृष्णा घी के नाम पर इस्तेमाल होने वाली 61,600 खाली मोनो कार्टन, पाउच पैक और बारकोड स्कैनर बरामद किए हैं।

मौके से पैकिंग और प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और सप्लाई में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मामले में मुख्य सरगना अनिल अग्रवाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान अनिल अग्रवाल (35) पुत्र टीकमचंद अग्रवाल, निवासी कोटड़ा मोहल्ला, वार्ड नंबर 6, चाकसू, मोहनलाल शर्मा (42) पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 19, मालियों का मोहल्ला, चाकसू और याकूब (40) पुत्र इब्राहीम निवासी मकान नंबर डी-17, पुरानी बस्ती, नाहरगढ़ किले के नीचे, नीम घर की मस्जिद के पास, नाहरगढ़ थाना के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि झोटवाड़ा थाना पुलिस और सीएसटी टीम ने आरोपियों की गतिविधियों पर करीब एक महीने तक निगरानी रखी। तकनीकी सहायता से उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद फैक्ट्री एरिया स्थित गोदाम पर दबिश दी गई।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें