मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
जयपुर

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में देर रात 11 बजे आग

L

Lokjeewan Daily

26 सितम्बर 2026, 05:11 PM 1 मिनट में पढ़ें

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में  देर रात 11 बजे आग

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात 11 बजे आग लग गई। आग से अफरा-तफरी मच गई। परिजन वार्डों से मरीजों को बाहर खुले में ले गए। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामला चंदवाजी इलाके का है।

पुलिस ने बताया- निम्स हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद ऑपरेशन थिएटर की छत की फॉल सीलिंग में आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग से ओटी और एमआईसीयू एरिया में धुआं भर गया।

आग का पता चलने पर हॉस्पिटल में मौजूद मरीज और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस और हॉस्पिटल प्रंबधन ने मरीजों को वार्ड से बाहर निकाला। कुछ मरीजों को परिजन खुद ही बाहर ले गए।

आग लगने पर हॉस्पिटल प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी इधर-उधर भागते रहे। आग बुझाने के उचित उपाय नहीं होने से समय पर राहत नहीं मिल सकी। गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल से बाहर ही खुले में रात बितानी पड़ी।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें